
यूपी के चंदौली जिला से विधायक सुशील सिंह का भिवंडी में हुआ भव्य स्वागत
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 05, 2025
- 129 views
मोदी जी के राज में यूपी वा बनारस का ही नहीं समग्र देश का विकास हुआ -- सुशील सिंह
भिवंडी। उत्तरप्रदेश के चंदौली जिले के सैय्यद राजा विधानसभा क्षेत्र से चार बार के विधायक सुशील सिंह उर्फ चुलबुल भईया का भिवंडी में भव्य स्वागत किया गया। वह भिवंडी में हिल लाइफ हॉस्पिटल के संचालक डॉ शमशेर सिंह व प्रसिद्ध समाज सेविका एवं उत्तर भारतीय समाज सेवा संस्था की महिला अध्यक्ष डॉ स्वाति सिंह के व्यक्तिगत निमंत्रण पर पधारे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वैसे तो मेरे पूरे परिवार का काफी पुराना शानदार इतिहास है। भाजपा में आने से पहले मैं अन्य पार्टी में था, लेकिन 2014 में जब मैं भाजपा में प्रवेश किया, तब मुझे मेरे राजनीति करने का सही मार्ग व उद्देश्य मिला। लोग कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के बाद उनके लोकसभा क्षेत्र की हालात बदल गई काफी विकास हुआ, यह सच है, लेकिन कटु सत्य यह भी है कि मोदी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश व वाराणसी का ही नहीं सामग्र देश तेजी से विकास की राह पर चल पड़ा है, खासकर के मोदी, योगी राज में उत्तर प्रदेश का विकास और कानून व्यवस्था का ग्राफ काफी ऊपर उठ गया है।
इस दौरान भिवंडी के पूर्व विधायक शिवसेना नेता रुपेश म्हात्रे, भिवंडी शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रविकांत शिंदे, राकांपा ग्रामीण अध्यक्ष दिनेश पाटिल, समाज कल्याण न्यास संस्था के जयवंत पाटिल,उत्तर भारतीय समाज के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह उर्फ दादा ठाकुर एवम पदाधिकारी एड प्रवीण मिश्रा, पत्रकार जितेंद्र तिवारी, अजीत सिंह ठाकुर, पीडी यादव, महेंद्र सिंह सहित महिला मोर्चा की महिलाओं ने शाल व पुष्प गुच्छ देकर भाजपा विधायक सुशील सिंह का जोरदार स्वागत किया।
रिपोर्टर