25 वें दिन भी सर्वोदय कालेज में धरना एवं तालाबंदी जारी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 03, 2025
- 198 views
रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के रामनारायण साह सर्वोदय महाविद्यालय गंजभडसरा में अनुदान राशि से वंचित शिक्षक एवं शिक्षेकेत्तर कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना एवं तालाबंदी 25 वें दिन भी जारी रहा। जिसमें उनकी मुख्य मांगों में अनुदान राशि से वंचित शिक्षक एवं शिक्षेकेत्तर कर्मचारियों का भुगतान शीघ्र करने। कुछ खास शिक्षक एवं शिक्षेकेत्तर कर्मचारियों के नाम पर सतरह लाख रुपए केअवैध चेक निकासी को जल्द से जल्द जमा करने। दोषी एवं लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से अक्षम प्रधानाचार्य को बर्खास्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पच्चीस दिनों से अनिश्चितकालीन धरना एवं तालाबंदी जारी है। जिसमें कालेज के विभिन्न अधिकारियों के पास आवेदन देकर अपनी मांगों को पूरा करने को लेकर जारी धरना प्रदर्शन में कालेज कर्मियों ने बताया कि 2009-12एवं 2010-13 में अनुदान वितरण में घोर धांधली की गई है। लेकिन इतना दिनों के बीतने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से कालेज कर्मचारियों में गुस्सा देखा गया। इस धरना का नेतृत्व प्रो ० मोतीचंद साह एवं संचालन प्रो ० मैनेजर सिंह कर रहे हैं। जिसमें प्रो ० उमेश सिंह,प्रो०देवनारायण ठाकुर प्रो ०अशोक कुमार सिंह,प्रो० राजेन्द्र प्रसाद,प्रो० वशिष्ठ नारायण सिंह,सोनू कुमार सिह, सिकंदर सिंह सहित सहित काफी संख्या में कालेज कर्मियों की उपस्थिति रही।


रिपोर्टर