डेहरी के मैदान में चल रहे होमगार्ड शरीरिक दक्षता परीक्षा का डीएम एवं एसपी ने किया औचक निरीक्षण


 रोहतास। जिले के पुलिस केंद्र डेहरी के मैदान में चल रहे होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा का गुरुवार को जिला पदाधिकारी, उदिता सिंह रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार रोहतास के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया की हर एक बारीकी का सूक्ष्म अवलोकन किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।तकनीकी टीम द्वारा बनाए जा रहे डाटाबेस और चल रहे कार्य का भी गहनता से निरीक्षण किया गया। साथ ही पुलिस पदाधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि वे इस बहाली प्रक्रिया को पूर्ण तत्परता, ईमानदारी और तन्मयता से संपन्न कराएं।


वहीं, गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए आज दिनांक- 03.07.2025 को शारीरिक दक्षता की जाँच परीक्षा में 1400 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। जिनमें से कुल 865 उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए। 1600 मीटर की दौड़ में इनमे से 153 उम्मीदवार सफल हुए। सफल अभ्यर्थियों में ऊँचाई एवं सीना के निर्धारित मापदंड पूरा नहीं करने के कारण 5 उम्मीदवार असफल घोषित किये गये। इस प्रकार आज दिनांक 03.07.2025 को अंतिम रूप से कुल 148 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये।


गृह रक्षक नामांकन प्रक्रिया जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार के नेतृत्व में पूरी पारदर्शिता एवं कदाचार-मुक्त तरीके से सम्पन्न कराई जा रही है। सम्पूर्ण प्रक्रिया वरीय पदाधिकारियों की निगरानी में की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट