मोहर्रम 2025 के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन


 रोहतास।जिला पदाधिकारी रोहतास उदिता सिंह के द्वारा मोहर्रम-2025 के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित की गयी। जिसमें पुलिस अधीक्षक, रोहतास, विनित कुमार,उप विकास आयुक्त, रोहतास, विजय पांडेय अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, रोहतास, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त नगर निगम, सासाराम एवं अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा बैठक में भाग लिया गया है।

उक्त बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, जन प्रतिनिधियों एवं मोहर्रम कमिटी के सदस्यों के द्वारा दिये गये सुझावों एवं समस्याओं का सुना गया तथा उनके निदान एवं त्वरित कार्रवाई करने के लिये निम्नांकित निर्देश दिया गया जिसमें शराब बंदी तथा शराब पीने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखते हुये ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई करते हुये इस पर रोक लगाया जाय।सभी सदस्यों के द्वारा मोहर्रम को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने तथा अनुज्ञप्ति में निर्धारित शर्तों एवं समयों का अनुपालन करने का आश्वासन दिया गया।

डीजे बजाये जाने पर प्रतिबंधित करते हुये कड़ाई से अनुपालन करने का निदेश दिया गया।मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के दायित्वों में सहयोग की जिम्मेदारी शांति समिति के सभी सदस्यों को सौंपी गयी।सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा थानाध्यक्षों को निदेश दिया गया कि असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक एवं बन्ध पत्र की कार्रवाई करते हुये नए असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाय।सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा थानाध्यक्षों को निदेश दिया गया कि पिछले पाँच वर्षों में मोहर्रम के अवसर पर घटित घटनाएं तनाव एवं संबंधित मामलों में शामिल व्यक्तियों की सूची बनाकर उनकी वर्तमान गतिविधि का सत्यापन के उपरान्त तद्नुसार निरोधात्मक कार्रवाई भी करना सुनिश्चित किया जाय। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों तथा समिति के सदस्यों को निदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार के अफवाह के खंडन हेतु त्वरित कार्रवाई की जाय। मोहर्रम पर्व के अवसर पर विवादास्पद स्थलों को पूर्व से चिन्हित करते हुए विवाद के कारणों तथा कारकों की जानकारी प्राप्त कर उचित विधि सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाय। सोशल मीडिया तथा ऑन लाईन न्यूज चैनलों पर निगरानी रखी जाए तथा द्वेषपूर्ण / शरारती वीडियो / मैसेज इत्यादि पर आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई की जाय।कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, सासाराम एवं डिहरी को निदेशित किया गया कि खुले एवं जर्जर हालत में तार को बदलेंगे ताकि किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना से बचा जा सकें। इस निमित्त कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेगें एवं तार मिस्रियों की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट