जिले के नगर निकाय पदाधिकारियों का ट्रांसफर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 01, 2025
- 110 views
रोहतास।नगर निगम सासाराम के नए उप नगर आयुक्त बने किशोर कुणाल। जबकि सासाराम के उप नगर आयुक्त सासाराम मैमून निशा को नगर पंचायत रफीगंज का ईओ बनाया गया है।
नगर परिषद नोखा के ईओ अमित कुमार का तबादला कर नगर पंचायत सकरा का ईओ बनाया गया है। जबकि नगर परिषद बलिया के ईओ सुजीत कुमार को नोखा नगर परिषद नोखा नया ईओ बनाया गया है।
नगर परिषद डेहरी डालमियानगर के ईओ विमल कुमार को नगर पंचायत ठाकुरगंज का ईओ बनाया गया है। जबकि नगर पंचायत ठाकुरगंज कुमार ऋत्विक नगर परिषद डेहरी डालमियानगर का ईओ बनाया गया है।
नगर परिषद बिक्रमगंज के ईओ जमाल अख्तर अंसारी को नगर निगम आरा का उप नगर आयुक्त बनाया गया। जबकि उप नगर आयुक्त आरा कोमल कुमार को बिक्रमगंज नगर परिषद का ईओ बनाया गया।
नगर पंचायत रोहतास के ईओ अमित कुमार को नगर पंचायत बहादुरगंज का ईओ बनाया गया। जबकि नगर परिषद बरौनी के ईओ रणवीर कुमार को नगर पंचायत रोहतास का नया ईओ बनाया गया है।


रिपोर्टर