
जय प्रकाश दुबे को मिला अंतरराष्ट्रीय डॉक्टरेट सम्मान, नई दिल्ली में हुआ भव्य आयोजन
- Rohit R. Shukla, Journalist
- Jun 22, 2025
- 78 views
नई दिल्ली। सोक्रेट्स सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी ओनोरिस कॉसा द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कर्मशील अवार्ड एवं ऑनरेरी डॉक्टरेट अवार्ड 2025 का कार्यक्रम नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सी.डी. देशमुख सभागार में अत्यंत गरिमामयी और शालीनता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में देश और विदेश से आए बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में समाजसेवा, सांस्कृतिक योगदान और वर्षों से सामाजिक कार्यों में समर्पित भाव से जुटे रहने के लिए जय प्रकाश दुबे को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मेजर जनरल पी.के. सहगल (रक्षा विशेषज्ञ), दिनेश मोहन शर्मा (पूर्व अधीक्षक, केंद्रीय जांच ब्यूरो, नई दिल्ली), डॉ. नाहर सिंह (पूर्व संयुक्त निदेशक, राज्य शैक्षिक एवं प्रशिक्षण परिषद, नई दिल्ली), प्रो. शक्ति सिंह (वरिष्ठ प्रोफेसर, सामाजिक विभाग, जेएनयू), डॉ. राहुल खरे (विभागाध्यक्ष, ऑर्थो विभाग, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली), डॉ. दिनेश बंसल (प्रसिद्ध सर्जन व अध्यक्ष, हरित प्राण ट्रस्ट) और प्रो. मनोज कैन (प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय) जैसे विशिष्टजन मौजूद रहे।
इस भव्य समारोह में वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, फिलीपींस, अमेरिका सहित भारत के विभिन्न 20 राज्यों से आए लगभग 250 से अधिक बुद्धिजीवियों ने भागीदारी की और समाज के विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मशील व्यक्तियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के चेयरमैन के. योगेश जी ने अपनी समस्त टीम के साथ सभी विशिष्ट अतिथियों, सम्मानितजनों और आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्पद क्षण बताया।
रिपोर्टर