11 साल बेमिसाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बैठक

संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट

 भभुआं-- प्रखंड के पूर्वी मंडल में विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन ,गरीब कल्याण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल बेमिसाल को लेकर बैठक आहूत की गई । इस बैठक की अध्यक्षता भभुआं पूर्वी मंडल अध्यक्ष सोना चौबे की अध्यक्षता मे किसान मोर्चा अध्यक्ष अलख निरंजन श्रीवास्तव के मकान में की गई। इस बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अनिल सिंह ने किया, मुख्य अतिथि भभुआं विधानसभा की पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय एवं इस कार्यक्रम के जिला प्रभारी अशोक शाह, रामपुर मण्डल के 20सूत्री अध्यक्ष सह भभुआं पूर्वी मंडल प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह व जिला मीडिया प्रभारी राकेश कुमार पांडेय रहे। पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय  द्वारा सभी बूथ स्तर से पंचायत स्तर एवं प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं को बताई कि मोदी के सरकार 11 वर्षों में भारत में दिखा दिया कि यह देश विकास करता है और दुश्मनों का विनाश भी। क्योंकि यही है सशक्त भारत सुरक्षित भारत विकसित भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त भारत सुरक्षित भारत का सपना साकार हुआ है। आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई की गई ,रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सामरिक शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंच कर भारत में अपनी सुरक्षा को अटूट बनाया है ।मोदी की सरकार की दूरदर्शी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली और सम्मानित सुरक्षा स्तंभ के रूप में स्थापित किया है, यही सशक्त भारत सुरक्षित भारत का सच है, जहां विकास और रक्षा एक साथ मजबूत हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में भारत के साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है, NCSC और 14C संस्थाओं की स्थापना ने देश के महत्वपूर्ण ढांचों को साइबर हमलों से सुरक्षित किया।

रामपुर प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष सह भभुआं पूर्वी मंडल प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सन 2019 में भारत ने एंटी सैटलाइट मिसाइल का सफल परीक्षण कर अंतरिक्ष युद्ध क्षमता में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की इससे भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि वह अपने अंतरिक्ष संसाधनों की रक्षा कर सकता है, और वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति संतुलन में एक निर्णायक भूमिका निभा सकता है । यह विकसित और सुरक्षित भारत की दिशा में एक बड़ा कदम था। आकाश, ब्रह्मोस, अग्नि v और निर्भय जैसे मिसाइल का सफल परीक्षण भारत की बढ़ती सामरिक ताकत और रक्षा आत्मनिर्भरता का प्रमाण है। राफेल विमान के आगमन और s 400 प्रणाली की तैनाती से भारत की वायु सुरक्षा अजेय बनी है, यह एक ऐसा भारत है जो न केवल सीमाओं की रक्षा कर सकता है, बल्कि शांति बनाए रखने के लिए सक्षम  शक्ति के रूप में भी खड़ा है। DRDO और HAL द्वारा विकसित तेजस जैसे स्वदेशी लड़ाकू विमान और भारत के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत INS विक्रांत ने आत्मनिर्भर भारत को नई ऊंचाई दी है। आज भारत न केवल रक्षा उपकरणों का उपभोक्ता है, बल्कि निर्माता और निर्यातक भी बन रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मेक इन इंडिया" विजन की बड़ी सफलता है। इसके साथ ही सभी पंचायत अध्यक्ष लोगों को पंचायत स्तर पर हर पंचायत में जाकर कार्यक्रम करने को कहा गया। इस बैठक में उपस्थित अंकित उपाध्याय, रामजी बिंद, रिंकु साह, श्याम सुंदर साह, तीर्थ नारायण उपाध्याय, गुड्डू सिंह, राजू सिंह, रामजी चौधरी, अभय राय इत्यादि कार्यकर्ता शामिल रहें। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट