
पर्यावरण दिवस पर नक्षत्र वाटिका में हुआ वृक्षारोपण
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jun 05, 2025
- 121 views
खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग ने रोपे आम के 10 पौधे, एसपी सिंह की की सराहना
बरसठी, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बरसठी विकास खंड कार्यालय परिसर स्थित नक्षत्र वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) वर्षा बंग रहीं। उन्होंने नक्षत्र वाटिका में आम के 10 पौधों का विधिवत पूजन कर वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ने नक्षत्र वाटिका की सुंदरता और उसके संरक्षण में निभाई गई भूमिका के लिए एसपी सिंह की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसी हरित पहलों से न केवल पर्यावरण संरक्षित होता है, बल्कि लोगों में जागरूकता भी बढ़ती है। वाटिका को और अधिक विकसित करने पर भी बल दिया गया।
कार्यक्रम में एपीओ दिनेश गौतम, सचिन प्रणय भारती, तकनीकी सहायक एच.पी. सिंह, वीरेंद्र पटेल, दिनेश मौर्या, लेखाकार रईस, चंद्रेश सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए, तभी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा।
रिपोर्टर