युवक की लाश नहर में मिली
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 01, 2025
- 87 views
रोहतास।जिले के बिक्रमगंज में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें युवक की लाश नहर में फेंकी गई है ।करियवा बाल रोड बना है अपराधियों का सेफ जोन।
बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धारुपुर बथानी गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव निवासी रोहन यादव के पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को करियवा बाल रोड स्थित नहर में फेंक दिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह क्षेत्र अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। करियवा बाल रोड नहर के आस-पास का इलाका पूरी तरह सुनसान रहता है, जिससे अपराधियों को खुलेआम वारदात को अंजाम देने की छूट मिल जाती है।
चौंकाने वाली बात यह है कि बिक्रमगंज थाना की गश्ती टीम इस क्षेत्र तक पहुंचती ही नहीं, जिससे अपराधियों के हौसले और भी बुलंद हो गए हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है और करियवा बाल रोड पर नियमित गश्ती, स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है।


रिपोर्टर