भिवंडी महानगरपालिका में मनाई गई महाराणा प्रतापसिंह जयंती
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 29, 2025
- 231 views
अति-आयुक्त विठ्ठल डाके ने अर्पित की पुष्पांजलि
भिवंडी। महाराणा प्रतापसिंह की जयंती के अवसर पर आज भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका के मुख्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महाराष्ट्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्रक एवं महानगरपालिका के प्रशासक तथा आयुक्त अनमोल सागर (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर भिवंडी महानगरपालिका के अति-आयुक्त विठ्ठल डाके के कर-कमलों द्वारा महाराणा प्रतापसिंह की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर मुख्यालय के तलमजिल (भूतल) पर सादगी पूर्वक किया गया।समारोह में उप-आयुक्त बालकृष्ण क्षिरसागर, सहायक आयुक्त नितिन पाटील, विभाग प्रमुख मिलींद पलसुले, अजित महाडिक, श्री सुधीर गुरव सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। सभी ने राष्ट्रनायक महाराणा प्रतापसिंह के बलिदान, स्वाभिमान और शौर्य को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भिवंडी महानगरपालिका की ओर से यह कार्यक्रम हर वर्ष की तरह श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित किया गया, जो महान योद्धाओं की स्मृति को जनमानस में जीवित रखने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।


रिपोर्टर