पीएम मोदी की जनसभा को लेकर ट्रैफिक रूट प्लान जारी


रोहतास। जिले के दुर्गाडीह में 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा से लेकर पार्किंग और ट्रैफिक नियंत्रण तक की योजनाएं तैयार है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो,इसके लिए रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने ट्रैफिक रूट और पार्किंग की विस्तृत व्यवस्था की घोषणा की है।



कहां से कौन-सा रास्ता ....


बड़े वाहन : जिनमें जनसभा में भाग लेने वाले समर्थकों की बसें और ट्रक शामिल होंगे,उनके लिए विशेष मार्ग और पार्किंग निर्धारित किए गए हैं :


बक्सर,बिहिया,जगदीशपुर,पीरो, हसनबाजार की ओर से आने वाले वाहन D और E पार्किंग में।


दाउदनगर, नासरीगंज, काराकाट, सलेमपुर,तेंदुनी चौक,धावां पुल से आने वाले वाहन B पार्किंग में।


मलियाबाग, दावथ और तेंदुनी चौक मार्ग वाले वाहन A01 पार्किंग में।



दिनारा, राजपुर, नटवार जैसे इलाकों से आने वाले वाहन भी A01 पार्किंग में जाएंगे। 


सासाराम, संझौली, नोखा मोड़ मार्ग से आने वाले वाहन B 01 में।



आरा, गड़हनी और पीरो की ओर से आने वाले वाहनों के लिए D पार्किंग तय की गई है।


छोटे वाहन : जैसे चारपहिया निजी वाहन और छोटे यात्री वाहन,उनके लिए भी अलग व्यवस्था है :


डुमरांव, मलियाबाग, बभनौल और कोआथ मोड़ से आने वाले वाहन A पार्किंग में।



दाउदनगर, नासरीगंज, काराकाट, सलेमपुर नहर मार्ग से आने वाले वाहन B 01 पार्किंग में।



बक्सर, बिहिया, जगदीशपुर से आने वाले वाहन E पार्किंग में।


सासाराम, करगहर, कोचस होते हुए दुर्गाडीह आने वाले वाहन भी A पार्किंग में।


वीवीआईपी और मीडिया के लिए विशेष प्रबंध


सभा में भाग लेने वाले विशिष्ट अतिथियों के वाहन सभा स्थल के उत्तर दिशा में बनाए गए वीवीआईपी पार्किंग जोन में खड़े होंगे।


पीरो की दिशा से आने वाले वीवीआईपी वाहन टेढ़की पुल के पास E01 पार्किंग में।


बिक्रमगंज की ओर से आने वाले वीआईपी वाहन C पार्किंग में लगाए जाएंगे।


मीडिया प्रतिनिधियों के लिए सुविधा अनुसार सभा स्थल के सामने C पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


आम लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ते:


ट्रैफिक दबाव से बचने के लिए कुछ वैकल्पिक मार्ग भी तय किए गए हैं :


दिनारा से नोखा होते हुए राजपुर और नासरीगंज की ओर निकलें।


सासाराम से अकोढ़ीगोला होते हुए नासरीगंज या पीरो की ओर बढ़ें।


मलियाबाग से दिनारा होते हुए नोखा, राजपुर रोड अपनाएं।


पीरो से सिकरहटा,बिहटा,कछवां होते हुए बसडीहा की ओर जाएं।



रोहतास पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे दिए गए रूट और दिशा-निर्देशों का पालन करें,ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से तैनात रहेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट