जिले के 14 बीएलओ सभी विधानसभा के बीएलओ को देंगे प्रशिक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 20, 2025
- 82 views
रोहतास ।भारत निर्वाचन आयेाग मतदाता सूची की गुणवत्ता में सुधार व निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने को लेकर लगातार प्रयासरत है. इसी कड़ी में निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर के चयनित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को विशेष रूप से प्रशिक्षित करने के उद्देश्य महत्वपूर्ण पहल करते हुए राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो दिवसीय सह आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 व 15 मई को राजधानी दिल्ली में किया गया। इसमें रोहतास जिले के 14 बूल लेवल ऑफ़िसर ने भाग लिया। प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे प्रखण्ड काराकाट, रोहतास के नौशाद नवीन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रशिक्षण विशेष रूप से बीएलओ की भूमिका, उनके अधिकारों व मतदाता सूची में सावधानीपूर्वक नाम जोड़ने, हटाने व इसमें सुधार की प्रक्रिया पर केंद्रित था। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली स्थित भारत अंतराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) द्वारका में आयोजित किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि बीएलओ की भूमिका केवल फार्म भरने तक सीमित नहीं, बल्कि नागरिकता की पुष्टि, दस्तावेज़ों की जांच व सत्यापन में भी उनकी अहम भूमिका है। प्रशिक्षण में सभी बीएलओ को बिना किसी दबाव व त्रुटि के निष्पक्ष रूप अपने कार्य व जिम्मेदारियों के निवर्हन के लिये प्रशिक्षण दिया गया। ताकि मतदाता सूची में केवल योग्य मतदाताओं का नाम दर्ज हो सके। उन्होंने बताया कि रोहतास के प्रशिक्षण प्राप्त सभी 14 बीएलओ को असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण मिला है। जो अब मास्टर ट्रेनर के रूप में जिले के अन्य बीएलओ को प्रशिक्षण देंगे। इससे निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सटीकता, पारदर्शिता व जिम्मेदारी के साथ संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से बीएलओ की कार्यशैली में गुणात्मक सुधार होगा, निर्वाचन प्रक्रिया पर आम मतदाताओं को विश्वास लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी
IIIDEM द्वारका नयी दिल्ली प्रशिक्षण में भाग लेने वाले बूथ लेवल ऑफ़िसर (बीएलओ) नौशाद नवीन, अरूण प्रकाश, अनिल कुमार, राजीव रंजन, शोहराब अली, शंभू राय, सरफराज़ अली, मुन्ना कुमार ओझा, सरफ़रोश आलम, रंजन कुमार, संतोष कुमार मौर्या, अरूण कुमार गुप्ता, रमेश कुमार, एवं अविनाश कुमार सिन्हा थे।


रिपोर्टर