14 वर्षीय लड़की का अपहरण, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 19, 2025
- 350 views
भिवंडी। शहर के कामतघर क्षेत्र में एक 14 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे हनुमान नगर, कामतघर इलाके में हुई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। घटना की शिकायत नारपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।


रिपोर्टर