बेसिक कोर्स एंड मेडिकल एजूकेशन का शुभारंभ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 22, 2025
- 169 views
रोहतास। चिकित्सा विज्ञान के छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने एवं नित्य हो रहे नवीनतम शोध के प्रति शिक्षकों को अद्यतन रहने के उद्देश्य से नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार में आज से तीन दिवसीय बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया।इस प्रशिक्षण में बिहार और झारखंड से कुल अट्ठाईस चिकित्सा शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं।उपरोक्त जानकारी देते हुए नारायण मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर हीरा लाल महतो एवं चिकत्सा शिक्षा विभाग के समन्वयक डॉक्टर पुनीत कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में पहले के सिलेबस में काफी बदलाव हुआ है साथ ही शिक्षण पद्धति में भी नवीनतम तकनीक आया है जिसकी जानकारी शिक्षकों के लिए अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने बताया कि झारखंड के लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज से तीन शिक्षक और नारायण मेडिकल कॉलेज के पच्चीस शिक्षकों का प्रशिक्षण आज से शुरू हो गया है।शिक्षकों को प्रशिक्षण देने हेतु रिसोर्स संकाय के रूप में नारायण मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर हीरा लाल महतो,समन्वयक डॉक्टर पुनित कुमार सिंह,डॉक्टर अशोक कुमार देव,डा.जीतेन्द्र कुमार, डा.रंजन कुमार, डा.निपेन्द्र आनंद, डा.विवेक सिन्हा, डा.राहुल चन्द्रा,डा.अमरेश कुमार, डा.राकेश कुमार, डा.मणिकांत कुमार, डा.सी के दिवाकर अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।आज के प्रशिक्षण कार्य के पर्यवेक्षण के लिए एस बी एम सी कालेज हजारीबाग की सह प्राध्यापक डाक्टर अनिता कुमारी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी की डा.मनस्वी चौबे एवं सह प्राध्यापक डा.आतनु राय उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन आगामी तेईस अप्रैल को होगा।


रिपोर्टर