धूमधाम से मनाया गया पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस

जौनपुर ॥ भारतीय जनता पार्टी केराकत व डोभी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा डोभी मंडल के बीरीबारी मे भाजपा कार्यालय व केराकत में रविवार को पार्टी का 46 वा स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया और साथ मे ही भाजपा का झंडा फहराया गया इस दौरान जिला मंत्री महेंद्र प्रजापति पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदलाल प्रजापति मंडल महामंत्री पंकज सिंह अच्छेलाल राजभर मंडल उपाध्यक्ष संजय सोनकर डोभी मंडल प्रतिनिधि चंदन पाठक राकेश चौहान मंडल मंत्री  अभिषेक सिंह धीरज सिंह जवाहिर यादव अभिनव सिंह मंडल अध्यक्ष डोभी की अध्यक्षता मे मनाया गया। केराकत मंडल के मंडल अध्यक्ष मिथलेश गिरि के अध्यक्षता मे धूमधाम से मनाया गया सभी भाजपा कार्यकर्ताओं  ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


इस अवसर पर जिला मंत्री महेन्द्र प्रजापति ने उन महापुरुषों के एकात्म मानववाद और राष्ट्रवाद के दर्शन पर चर्चा करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के समग्र विकास से ही राष्ट्र का विकास संभव है । आज देश में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है।

इस अवसर पर  कार्यकर्ता बन्धुओं संग मिष्ठान वितरण कर स्थापना दिवस मनाया गया उक्त अवसर पर मण्डल अध्यक्ष केराकत मिथलेश गिरि विनोद सिंह दिलीप सोनकर डॉ नन्दलाल सरोज रामसुरत सरोज डॉ रणधिर निषाद अजय सोनकर शक्ति केंद्र संयोजक,मण्डल पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट