
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर ग्राम भारती कॉलेज में ग्रामीण स्तर पर कार्यशाला का आयोजन
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Mar 29, 2025
- 162 views
:- कार्यशाला के मुख्य वक्ता रहे बीएचयू के रसायन विभाग के प्रोफेसर डॉ सतपाल सिंह बदसरा ,तथा एम वी कॉलेज बक्सर के रसायन विभाग के डॉ भरत कुमार
कैमूर (बिहार)।। शनिवार को ग्राम भारती कॉलेज रामगढ़ में रसायन विभाग केमिकल रिसर्च सोसायटी आफ इंडिया बिहार एवं झारखंड चैप्टर के अंतर्गत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में वर्तमान रुझान एवं ग्रामीण स्तर पर विकास को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह एवं संचालन महाविद्यालय के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मधु लता शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम से पहले सर्वप्रथम बाबू वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यशाला को शुभ आरंभ किया गया।मुख्य अतिथियों के प्रति छात्र सलोनी कुमारी, मीरा कुमारी, रेखा कुमारी ने विश्वविद्यालय में कुल गीत के माध्यम से अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि बीएचयू के रसायन विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर सतपाल सिंह बदसरा ने संबोधित करते हुए कहा कि रसायन के बिना जीवन अधूरा है रसायन ही ऐसी चीज है क्रीम साबुन नमक खाद्य पदार्थ आदि चीजों में उपयोग होता है उक्त उपयोग के विषय में युवाओं को ग्रामीण स्तर पर प्रशिक्षण करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से केमिस्ट्री विषय पर जीवन में हर संभव रोजमर्रा की तरफ जीवन व्यतीत करने वाला रासायनिक पदार्थ के विषय में बखूबी रूप से उपयोगिताओं के विषय में जानकारी रखना आवश्यक है। उन्होंने इस बिंदु पर धनबाद दिया कि ग्रामीण स्तर पर छात्र-छात्राओं को केमिस्ट्री के विषय में बखूबी रूप से जानकारी होना आवश्यक है सभी चीजों में रासायनिक प्रयोग होता है इसका उपयोग से क्या लाभ है क्या हानि है यह जानना आवश्यक है। डॉ भरत कुमार केमिस्ट्री के उपयोगिता पर कहा कि प्रकृति से जुड़े हुए चीज को रासायनिक प्रयोग में उपयोग किया जाता है। कार्यशाला को आचार्य आशीष पांडे, सुनील शुक्ल, राजेंद्र दुबे, विकास सिंह, मोहन प्रकाश वर्मा आदि लोगों ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन बीसीए का छात्र प्रकाश कुमार यादव ने किया मौके पर अमरेंद्र कुमार आर्या,रणजीत कुमार,अविनाश कुमार सिंह,इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर