प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर की गई नि:शुल्क जांच
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 02, 2025
- 272 views
कैमूर-- रविवार के दिन जिला के चैनपुर बाजार स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर जन औषधि सप्ताह दिवस के अवसर पर की गई स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच। कार्यक्रम का उद्धाटन भभुआं नगर परिषद के अध्यक्ष विकास तिवारी उर्फ बब्लु तिवारी के द्वारा फिता काटकर किया गया। लाभार्थियों की ब्लडप्रेशर, सुगर, बुखार सहित कई रोगों की निःशुल्क जांच की गई साथ ही निःशुल्क औषधियां भी दी गई। चिकित्सा शिविर के उद्घाटनकर्ता विकास तिवारी ने कहा की सरकार की तरफ से संचालित किये जा रहे जन औषधी केंद्र गरीबों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे है। इसमे लोगों को दवा पर 50 से 90 % तक की छुट मिलती है, जो गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है। वही विकास तिवारी ने आगे बताया की बाजार मे मिलने वाली दवा से यह दवा काफी सस्ती है, इसलिए लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए। जन औषधि केंद्र के संचालक मनिष तिवारी ने बताया की यह जन औषधि केंद्र चैनपुर प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित है । हमारे यहां दवा पर 50 से 90% तक छुट प्रदान की जाती है। मौके पर पंचम तिवारी,सोनू पाण्डेय,अरविन्द सिंह,रुस्तम अली(पूर्व मुखिया),शशिकांत तिवारी,अंकित तिवारी,दीप्ती तिवारी,संगीता सिंह,आभा पटेल,मनिष जायसवाल,धर्मेन्द्र दुबे,वासुकी नाथ तिवारी,दिनेश तिवार,राजू यादव,प्रद्युम्न यादव, बाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।


रिपोर्टर