सुखते होंठों को मिली पानी


रोहतास।उप विकास आयुक्त सह नगर आयुक्त विजय कुमार पांडेय के पहल पर सासाराम के विभिन्न वार्डों में सूखते होठों की होने लगी तृप्ति।

रोहतास जिला उप विकास आयुक्त सह नगर आयुक्त सासाराम विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि नगर निगम सासाराम के वार्ड 10.11.12.13 में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दिया गया है।

रोहतास प्रशासन की इस बड़ी पहल से करीब 15000 से अधिक लोगों को पेयजल व्यवस्था से सुखते होंठों की तृप्ति होने लगी है।

वहीं वार्ड 14 में नए बोरवेल की व्यवस्था जल्द करने का निर्देश दिया गया है, ताकि उक्त वार्ड समेत अन्य वार्ड भी निर्बाध रूप से पेयजल की आपूर्ति हो सके।

  सासाराम नगर निगम की यह बड़ी पहल है।

 हालांकि इसको लेकर उप मेयर सत्यवती देवी ने कई बार मुद्दा उठाया था जो आज रंग लाया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट