नायलॉन और प्लास्टिक मांजे पर बड़ी कार्रवाई
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 14, 2025
- 248 views
200 किलो प्रतिबंधित सामग्री जब्त
भिवंडी। मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाने का उत्साह सभी को होता है, लेकिन इस आनंद के बीच नायलॉन मांजा कई लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। नायलॉन मांजे के कारण न केवल कई नागरिकों के गले कटने की घटनाएं सामने आई हैं, बल्कि खुले आसमान में उड़ने वाले पक्षी भी गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इस खतरे को देखते हुए पुलिस और नगरपालिका प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। भिवंडी - निज़ामपुर शहर महानगर पालिका आयुक्त अजय वैद्य के आदेश पर, सहायक आयुक्त सुदाम जाधव और अनिल आव्हाड के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान नायलॉन मांजा, पतंग और 200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य न केवल नायलॉन मांजे की बिक्री और उपयोग को रोकना है, बल्कि नागरिकों और पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग न करें और मकर संक्रांति का त्योहार सुरक्षित और खुशहाल तरीके से मनाएं।


रिपोर्टर