
विजय दिवस पर वीरों की शौर्य गाथा को किया गया याद
- संदीप मिश्र, ब्यूरो चीफ जौनपुर
- Dec 17, 2022
- 210 views
आज का दिन पाकिस्तान को घुटने टेकवाने का दिन: विनोद सिंह
विजय दिवस पाकिस्तान के दांत खट्टे करने के ऐतिहासिक क्षण: डीडी शर्मा
सुईथाकला ।। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में 16 दिसंबर को विजय दिवस पर प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने देश के अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण क्षण है जिसमें भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में धूल चटाई।उन्होंने देश की आन के लिए अपने आपको न्योछावर करने वाले शहीदों की शौर्य गाथा का जिक्र छात्र छात्राओं के बीच किया। उन्होंने कहा कि देश के करीब 3900 शहीदों का यह शहादत दिवस भी है किंतु गौरवान्वित करने वाली सबसे बड़ी बात यह है कि आज के ही दिन देश की सेना के सामने पाकिस्तान के 93000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण करते हुए अपने हथियार डाल दिए थे।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को घुटने टेकवाने का यह अत्यंत गौरवशाली क्षण था।
भौतिकी प्रवक्ता धर्मदेव शर्मा ने कहा कि यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक युद्ध माना जाता है इसलिए देशभर में भारत की पाकिस्तान पर जीत के उपलक्ष में 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने बताया कि आज का दिन पूरे देशवासियों के लिए खुशी का दिन है।इसी दिन हमारे वीरों ने पाकिस्तान के दांत खट्टे किए थे। कई छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रकट किए।मौके पर विनय त्रिपाठी,संतोष कुमार सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह,संतोष कुमार, अरुण कुमार मौर्य ,प्रगति सिंह, सोनी सिंह ,प्रेमनाथ सिंह,देवेंद्र चौधरी,ज्योति प्रकाश मौर्या,राकेश कुमार सिंह,दिनेश कुमार सिंह, प्रीति बरनवाल ,सुरेश उपाध्याय,जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू ,जयप्रकाश सिंह,अरविंद सिंह सहित शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर