नमामि गंगे योजना को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 26, 2026
- 6 views
रोहतास।डेहरी में नमामि गंगे योजना के तहत प्रस्तावित पंपिंग स्टेशन निर्माण का रास्ता साफ, डीएम ने किया स्थल निरीक्षण
अतिक्रमण हटाने, एनओसी जारी करने और सीवर पाइपलाइन बिछाने की अनुमति देने का निर्देश
डेहरी। नगर परिषद डेहरी डालमियानगर क्षेत्र में नमामि गंगे योजना के तहत स्वीकृत डेहरी आई एंड डी एवं एसटीपी परियोजना के अंतर्गत रामा रानी चौक के समीप प्रस्तावित इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) निर्माण को लेकर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित निर्माण स्थल से अतिक्रमण हटाने तथा जल संसाधन विभाग की भूमि के संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी ने बुड़को, जल संसाधन विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) भी उपस्थित रहे।
जिला पदाधिकारी ने जल संसाधन विभाग को संबंधित भूमि के संबंध में यथाशीघ्र एनओसी जारी करने का निर्देश दिया। वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी को निर्माण स्थल से अविलंब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
इसके अलावा पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को कार्यकारी एजेंसी को विभाग के अधिकार क्षेत्र में सीवर पाइपलाइन बिछाने के लिए तत्काल आवश्यक अनुमति प्रदान करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशों का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करने तथा परियोजना के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने को कहा, ताकि नमामि गंगे योजना के तहत प्रस्तावित कार्य समय पर आगे बढ़ सके।


रिपोर्टर