डीएम के जनता दरबार में 20 मामलों का तत्काल समाधान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 26, 2026
- 2 views
रोहतास जिला पदाधिकारी ने गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को दैनिक साक्षात्कार के क्रम में कुल 20 आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिला पदाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का तत्काल समाधान किया।
जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों के पास भेजते हुए आवश्यक जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। आवेदन पुलिस अधीक्षक, विद्युत विभाग, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, नगर निगम, भूमि अर्जन, अंचल एवं प्रखंड कार्यालय सहित विभिन्न विभागों से संबंधित थे।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच कर नियमानुसार समुचित कार्रवाई करें तथा मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।
जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की दिशा में प्रशासन की यह पहल आम नागरिकों को राहत पहुंचाने का प्रयास है।


रिपोर्टर