मनन कुमार मिश्रा निर्विरोध चुने गए, अधिवक्ताओं ने दी बधाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 23, 2026
- 4 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास। बिहार राज्य विधिक परिषद के सम्पन्न चुनाव में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा को सदस्यों ने निर्विरोध मत देकर भारतीय विधिक परिषद के प्रतिनिधि के रूप में विजयी कराया। वे 6 बार भारतीय विधिक परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं।
उनके निर्विरोध चुने जाने पर डेहरी अनुमंडल विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष उमा शंकर पाण्डेय उर्फ मुटूर पाण्डेय सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


रिपोर्टर