पुलिस वाहन की टक्कर से दो वाहन क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन लोग घायल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 20, 2026
- 7 views
रोहतास।सासाराम प्रभाकर मोड़ के समीप शुक्रवार को एक अनियंत्रित पुलिस वाहन ने दो बाइक और एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें बक्सर जिले के इंदौर गांव निवासी रेयाज अली की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन चालक पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस वाहन बिक्रमगंज थाने का बताया जा रहा है। हादसे के बाद चालक के मौके से फरार होने की भी सूचना है। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया।


रिपोर्टर