चैनपुर पुलिस ने चार शराबियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 20, 2026
- 19 views
संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)-- अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए चार शराबियों समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सभी की जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
गिरफ्तार शराबियों की पहचान शिवमुनी राम, पिता फूलचंद राम, ग्राम शेरपुर, छोटेलाल, पिता निमकी राम, साकिन करहगर, जिला रोहतास, रवि सिंह, पिता छबीला सिंह, ग्राम अखलासपुर, भभुआ तथा घमंडू साहनी, पिता रामदेव मल्लाह, ग्राम इदगहिया, थाना चैनपुर, जिला कैमूर के रूप में हुई है।
वहीं, पुलिस ने दो वारंटियों बिगाउ राम एवं राजगृह राम को भी गिरफ्तार किया है।
आपको बताते चलें कि सभी छह गिरफ्तार लोगों को चैनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए भभुआ न्यायालय के माध्यम से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


रिपोर्टर