दुर्गावती थाने के सामने दो ऑटो से 170 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 19, 2026
- 6 views
उत्तर प्रदेश से शराब लेकर कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली फाखराबाद जा रहे थे आरोपी, शराब सहित दोनों ऑटो जब्त
संवाददाता पिन्टु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)----- थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना प्रशासन ने थाना के सामने से दो ऑटो में छिपाकर ले जाई जा रही करीब 170 लीटर शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फकराबाद गांव निवासी धनजी कुमार और लल्लन चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी अपने-अपने ऑटो में शराब की पेटियां छिपाकर उत्तर प्रदेश से कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली फाखराबाद ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों ऑटो की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
दुर्गावती थाना प्रभारी विजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने दोनों ऑटो और शराब को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर