बिक्रमगंज में न्यू फ्रैक्चर क्लिनिक सील


रोहतास ।जिले के बिक्रमगंज में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नटवार रोड स्थित न्यू फ्रैक्चर क्लिनिक को आज सील कर दिया। क्लिनिक के संचालन में कथित अनियमितताओं को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं।

शिकायतों के मद्देनजर बिक्रमगंज चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सौरभ प्रकाश एवं मजिस्ट्रेट यूनुस सलीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में क्लिनिक को सील करने की कार्रवाई की।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि क्लिनिक में किस प्रकार की अनियमितताएं पाई गई हैं और संचालक के विरुद्ध आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की ऐसी कार्रवाई जरूरी है!

अवैध क्लिनिकों और बिना वैध लाइसेंस के संचालित अस्पतालों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इससे समाज में यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि मरीजों का इलाज केवल पंजीकृत, लाइसेंसधारी एवं निर्धारित मानकों का पालन करने वाले चिकित्सा संस्थानों में ही होना चाहिए।

यदि ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई नहीं होगी, तो कोई भी व्यक्ति दो बेड और एक बेंच लगाकर मरीजों का इलाज शुरू कर सकता है। इससे मरीजों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ गंभीर शारीरिक क्षति पहुंचने का खतरा भी बना रहता है।

मरीजों की जान और स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होना चाहिए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट