रोहतास उद्योग पूँज डालमियानगर में स्थापित चीनी मिल को भी चालू करनें हेतु मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से मजदूर कांग्रेस नें किया अपील
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 19, 2026
- 22 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस शाखा बिहार प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश्वर् राम, कार्यकारी अध्यक्ष ललित कुमार सिंहा, अधिवक्ता विनोद पाठक बरीय अधिवक्ता उमाशंकर पांडेय ओम प्रकाश पांडे राम इकबाल सिंह सुधीर तिवारी जितेंद्र पांडे अधिवक्ता बैरिस्टर सिंह रामचंद्र सेठ प्रदेश उपाध्यक्ष ओमकार प्रसाद गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रदेश महासचिव मोहन राम, प्रदेश सचिव सह आईटी सेल अशोक राउत नें कहा है कि सूबे बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधारी जी के द्वारा बिहार में 05 चीनी मिल जैसे (1) रैयाम चीनी मिल, दरभंगा(2) साकारी चीनी मिल, मधुबनी(3) मोती पुर चीनी मिल, मुज्जफरपुर(4) सासामुसा चीनी मिल, नवादा एवम(5) वारिस लीगंज, चीनी मिल, नवादा को चालू करनें की जो पहल की जारही है वह बड़े ही प्रशंसनीय पहल है।
उक्त नेताओं नें कहा है कि "रोहतास उद्योग पूँज डालमियानगर " में भी चीनी मिल की स्थापना 15 मई 1933 में उद्योग पति रामकृष्ण डालमिया के कर कमलों द्वारा की गयी थी, जो वर्षों से यह उद्योग बंद हो जाने के कारण लाखों गरीब घूँट- घूँट कर मरनें को विवश हो गये। मजदूर कांग्रेस के कार्य कारी अध्यक्ष व मजदूर नेता ललित कुमार सिंहा,एवम प्रदेश महासचिव मोहन राम नें कहा है कि रोहतास उद्योग पूँज डालमियानगर की सबसे बड़ी खसियत इस बात की है कि यहाँ एक ही कैंपस में पेपर मिल, चीनी मिल, सीमेंट फैक्ट्री, स्टील, अस्बेस्टस एवम साबुन का उत्पादन किया जाता था । जिससे लाखों ब्यक्तियों का जीवीका का सहारा था। आज यह उद्योग बंद हो जाने के कारण यह खिलता हुआ चमन आज खँडहर में तब्दील हो गया है। बड़े ही खेद के साथ कहना पड़ता है कि एशिया महादेश में अपनी एक अलग पहचान बनानें वाला यह उद्योग आज अपने बदहाली पर आँसू बहा रहा है।
नेताओं नें माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से यह मांग किया है कि जिस प्रकार बिहार के पांच चीनी मिलों को चालू किया जा रहा है ठीक उसी प्रकार रोहतास उद्योग पूँज डालमियानगर में स्थापित चीनी मिल को भी चालू किया जाय ताकि वेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया हो सके।


रिपोर्टर