बिक्रमगंज बस स्टैंड पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! संयुक्त कार्रवाई में हटाया गया अवैध अतिक्रमण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 19, 2026
- 8 views
रोहतास । जिले के बिक्रमगंज बस स्टैंड को अतिक्रमणमुक्त एवं व्यवस्थित बनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में बस स्टैंड परिसर से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बस स्टैंड में अब केवल निर्धारित स्थान से ही यात्री वाहनों का परिचालन होगा। अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।


रिपोर्टर