भलुनीधाम पोखरा में डूबे युवक का 15 घंटे बाद मिला शव


 रोहतास। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध यक्षिणी भवानी मंदिर स्थित तालाब में बुधवार शाम पांच बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बरामद कर लिया गया है।


थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि दिनारा थाना क्षेत्र के चितांव गांव निवासी मनीकरण सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक दिनारा के बरडीहा गांव में अपनी मौसी के घर आया था। बुधवार शाम वह दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने तालाब पहुंचा था, जहां प्रतिमा के नीचे दबकर वह गहरे पानी में डूब गया। काफी खोज बिन के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया है। जिसमें यूडी कांड दर्ज किया गया है।


वही शव मिलने की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे मे ले कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को सौंप दिया है, घटना के बाद परिवार मे चीख पुकार मचा हुआ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट