डेहरी स्टेशन पर 'रेल जन संवाद' और स्वच्छता अभियान, यात्रियों की सुनी गईं समस्याएं


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर आज Special Campaign 6 के तहत 'रेल जन संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया।


भारतीय रेलवे के "आपकी बात, हमारा प्रयास, बेहतर कल" संकल्प के तहत यात्रियों से सीधा संवाद किया गया और उनकी शिकायतें व सुझाव सुने गए।


इसके साथ ही 'स्वच्छ रेल - स्वच्छ भारत' के तहत प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय और शौचालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।


स्टेशन प्रबंधक विनय कुमार, सीनियर DME एम.के. सिंह, SMO डॉ. हरदीप सिंह, CHI मृत्युंजय कुमार सहित कई अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से रेल और जनता के बीच की दूरी कम होगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट