महिला कॉलेज डालमियानगर में पूर्व प्राध्यापक डॉ. अजीत कुमार सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 22, 2026
- 4 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।महिला कॉलेज डालमियानगर में बुधवार को शोक सभा आयोजित कर सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. अजीत कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
बता दें कि डॉ. सिंह का स्वर्गवास 17 अक्टूबर 2026 को हो गया था। आज महाविद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि उनका जाना अकादमिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। महाविद्यालय में रहते हुए उन्होंने कई प्रशासनिक पदों पर अपनी कुशलता दिखाई। वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और महाविद्यालय के सबल स्तंभ थे।
शोक सभा में प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार, डॉ. जयराम सिंह, डॉ. रेणु कुमारी, डॉ. अनुराधा यादव, डॉ. तिलक मंडल, डॉ. नवीन कुमार सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे।


रिपोर्टर