रोहितेश्वर धाम महोत्सव को लेकर DM से मिला प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनाने की मांग
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 22, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।श्री रोहितेश्वर धाम सेवा समिति ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला पदाधिकारी, रोहतास से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष कृष्णा सिंह, तोराब नियाजी, राजबली सिंह और अजय देव शामिल रहे। उन्होंने DM को पत्र सौंपकर 24 नवंबर 2026 कार्तिक पूर्णिमा को आयोजित होने वाले रोहितेश्वर धाम महोत्सव में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का आग्रह किया।
जिला पदाधिकारी ने भरपूर सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने की प्रक्रिया पर सकारात्मक पहल की जाएगी।
अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने बताया कि महोत्सव दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें धार्मिक पर्यटन और जिले के विकास पर चर्चा होगी। सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।


रिपोर्टर