पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44.56 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 12, 2026
- 9 views
रोहतास।त्योहारों के मद्देनजर रोहतास पुलिस की सक्रियता के बीच नोखा थाना क्षेत्र के खरारी स्थित पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने 44.560 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बोलेरो में 42 पैकेट गांजा ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान बोलेरो (BR26W8033) भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महापुर गांव निवासी सुनील भारती (32) और अजीत भारती (25) के रूप में हुई है। दोनों संजय भारती के पुत्र हैं। इस मामले में नोखा थाना कांड संख्या 420/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूजा और त्योहारों को देखते हुए रोहतास पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी समेत अवैध गतिविधियों पर निगरानी तेज किए हुए है।


रिपोर्टर