हिंदी के प्रचार-प्रसार का संकल्प, 29वीं वाहिनी एसएसबी में हिंदी पखवाड़ा संपन्न

ब्यूरो चीफ प्रकाश कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी। 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया परिसर में सोमवार को कमांडेंट श्री कुणाल की अध्यक्षता में हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित किया गया। पखवाड़े के दौरान हिंदी भाषा के विकास एवं प्रचार-प्रसार को लेकर विभिन्न कार्यक्रम, कार्यशालाएं, प्रतियोगिताएं और प्रश्नोत्तरी आयोजित की गईं। गेस्ट फैकल्टी द्वारा बहुभाषी अनुवाद सारथी, बोलो-लोखो एवं लीला एप्लीकेशन के उपयोग पर प्रशिक्षण तथा हिंदी की प्रगति और कार्यालयी कार्यप्रणाली पर व्याख्यान दिया गया।समापन समारोह में कमांडेंट ने कहा कि हिंदी केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और भावनात्मक एकता की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी कार्मिकों से दैनिक एवं कार्यालयी कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान अंग्रेजी-हिंदी शब्दकोश, निबंध, वाद-विवाद तथा टिप्पणी एवं मसौदा लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बल कार्मिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट