24.30 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार, दो बाइक जब्त
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 08, 2026
- 8 views
गुप्त सूचना पर चांद थाना पुलिस की कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज कर भेजा जा रहा जेल
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- गुप्त सूचना के आधार पर चांद थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24.30 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब में 8 PM टेट्रा पैक के 128 पीस शामिल हैं। प्रत्येक टेट्रा पैक 180 एमएल का है। इसके अलावा रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की के चार पीस तथा ओरिजिनल ब्लेंड व्हिस्की के तीन पीस बरामद किए गए। सभी शराब की कुल मात्रा 24.300 लीटर बताई गई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अरविन्द कुमार, पिता दशरथ चौधरी, ग्राम मोकर तथा सीता कुमार, पिता हृदयानंद कुमार, ग्राम खरबानिया के रूप में हुई है। दोनों रोहतास जिला के अगरेर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने एक अपाची मोटरसाइकिल (BR-03AA-5455) और एक यामाहा R15 (BR-24AR-7006) भी जब्त की है। दोनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


रिपोर्टर