बेलांव थाने की पुलिस की छापेमारी में , 2.88 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 09, 2026
- 7 views
रामपुर (कैमूर) रामपुर प्रखंड के बेलांव थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से अंग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस ने अंगद राम, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता शिवजी राम, थाना बेलांव, के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 180 ML का 16 पीस 8 PM ब्रांड का अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। बरामद शराब की कुल मात्रा 2.88 लीटर बताई जा रही है।
बेलाव थाना अध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बिक्री के 7650 रुपया नकद भी विधिवत जप्त किया है।
पुलिस ने आरोपी अंगद राम को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर