नकली टीटीई बनकर यात्रियों को ठगने वाले दो चोर गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 03, 2026
- 4 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहहतास।आरपीएफ डेहरी ने नकली टीटीई बनकर यात्रियों का टिकट चेक करने और सोए हुए यात्रियों का मोबाइल चुराने वाले गढ़वा (झारखंड) के दो युवकों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार (22) और रोहित कुमार (23) के रूप में हुई है। दोनों प्लेटफार्म 2 पर 14021 पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस के कोच S-5 में टिकट चेक करते पकड़े गए।
तलाशी में सुनील की जेब से टेक्नो और मोटोरोला कंपनी के दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है। दोनों ने चोरी स्वीकार की।
आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को राजकीय रेल थाना डेहरी को सौंप दिया गया, जहां बीएनएस के तहत कांड दर्ज कर न्यायालय भेजा गया है।


रिपोर्टर