ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ नबीनगर की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 28 लीटर लावारिस शराब बरामद

अखिल भारतीय समाचार टीम 

औरंगाबाद---- रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट नबीनगर ने ऑपरेशन सतर्क के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रेन से लावारिस हालत में रखी 28 लीटर शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 5,400 रुपये बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम के नेतृत्व में सहायक निरीक्षक शिव शंकर यादव, आरक्षी संजीव कुमार, आरक्षी सत्य प्रकाश एवं आरक्षी शैलेश कुमार शर्मा की टीम ने गाड़ी संख्या 63557 अप की जांच की।

जांच के दौरान नबीनगर रेलवे स्टेशन पर कोच संख्या EC-218507 में एक ट्रॉली बैग लावारिस हालत में मिला। बैग की तलाशी लेने पर उसमें 40 अदद छबीली देशी शराब (प्रत्येक 200 मिलीलीटर) तथा 40 अदद किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर (प्रत्येक 500 मिलीलीटर) बरामद हुई।

आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम द्वारा मौके पर विधिवत जब्ती सूची तैयार कर शराब को जब्त किया गया। बाद में बरामद शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष, सदर उत्पाद, औरंगाबाद को सुपुर्द कर दिया गया।

आरपीएफ का कहना है कि ऑपरेशन सतर्क के तहत अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट