महात्मा गांधी की 157वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 02, 2026
- 6 views
रोहतास। जिले में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 157वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान तथा सत्य, अहिंसा,स्वच्छता और सामाजिक समरसता के संदेश को याद किया गया। जिला मुख्यालय सासाराम स्थित महात्मा गाँधी स्मारक पर उप विकास आयुक्त डॉ0आकांक्षा आनंद ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी
जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बापू के विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम प्रिया रानी तथा विशेष कार्य पदाधिकारी विनय प्रताप सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


रिपोर्टर