TaRL (Teaching at the Right Level) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 30, 2026
- 5 views
रोहतास।बच्चों को उनके वास्तविक सीखने के स्तर के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से TaRL (Teaching at the Right Level) कार्यक्रम के तहत आज +2 शेरशाह उच्च विद्यालय, सासाराम में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डीपीओ स्थापना श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यशाला क्वालिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रभात की देखरेख में संपन्न हुई, जिसमें रोहतास जिले के 19 प्रखंडों से 76 प्रखंड साधनसेवियों ने भाग लिया।
जिला साधनसेवी गज़ाला फातमा ने कार्यशाला में विशेष रूप से बच्चों के वर्तमान Learning Level को समझकर उनके स्तर के अनुरूप शिक्षण गतिविधियां संचालित करने, बच्चों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से सीखने के स्तर में सुधार लाने पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यशाला में जिला साधनसेवी गज़ाला फातमा, मुन्ना प्रसाद, नंदिनी मिश्रा एवं मनी तिवारी ने प्रतिभागियों को TaRL की अवधारणा, बच्चों के Learning Level की पहचान तथा उसी के अनुरूप शिक्षण गतिविधियों के संचालन की प्रक्रिया से अवगत कराया।
कार्यशाला के उपरांत सभी 76 प्रखंड साधनसेवी आगामी 21 दिनों तक अपने-अपने कार्यक्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों के साथ TaRL आधारित गतिविधियों का संचालन करेंगे। इस दौरान बच्चों के सीखने के स्तर के अनुसार गतिविधियों को लागू करते हुए उनके Learning Outcomes में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “हर बच्चा अपने सीखने के स्तर के अनुरूप सीखे और आगे बढ़े” की अवधारणा को विद्यालय स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करना है। जिला एवं प्रखंड स्तर की टीम के समन्वित प्रयास से TaRL की इस पहल को विद्यालयों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।


रिपोर्टर