एसडीम डीसीएलआर ने किया नोखा प्रखंड का निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 30, 2026
- 5 views
रोहतास। अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम प्रिया रानी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR), सासाराम अमर ज्योति द्वारा मंगलवार को नोखा अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा विभिन्न कार्यालयों में संचिकाओं, अभिलेखों एवं लंबित मामलों की स्थिति की जांच की गई। साथ ही राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन की प्रगति की जानकारी ली गई।
अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम लोगों से जुड़े मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से राजस्व संबंधी मामलों, दाखिल-खारिज, जमाबंदी एवं अन्य लंबित कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने पर जोर दिया गया।
औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में कार्य व्यवस्था एवं अभिलेखों के रखरखाव की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


रिपोर्टर