करवंदिया गायचाट पहाडों का निरीक्षण डीएम एसडीएम ने किया


रोहतास ।जिले के सासाराम स्थित करवंदिया और गायघाट पहाड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित पत्थर उद्योग के संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और अनुमंडल पदाधिकारी प्रिया रानी ने दोनों पहाड़ी क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और प्रस्तावित गतिविधियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में आवागमन, पत्थर उद्योग के संचालन के लिए संभावित व्यवस्थाओं और अन्य प्रशासनिक पहलुओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मियों से भी आवश्यक जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र से जुड़ी आवश्यक जानकारी और व्यवस्थाओं का ब्योरा तैयार करने का निर्देश दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट