डीएम को अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत स्पॉन्सरशिप एंड फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की हुई बैठक


रोहतास।जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत स्पॉन्सरशिप एंड फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की बैठक की गयी, जिसमें मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर से संबंधित मामलों पर समिति द्वारा विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श एवं समीक्षा की गयी। बच्चों के सर्वोत्तम हित,संरक्षण और समुचित देखभाल को ध्यान में रखते हुए पात्र बच्चों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आवश्यक सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा हुई।

बैठक में समिति के सदस्य,बाल संरक्षण पदाधिकारी (गैर-संस्थागत),जिला बाल संरक्षण इकाई,विशेष दत्तकग्रहण संस्थान के समन्वयक तथा सचिव, परिवर्तन विकास,तिलौथू,रोहतास सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मिशन वात्सल्य योजना के उद्देश्यों के अनुरूप बच्चों के संरक्षण एवं कल्याण हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित की जाय।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट