डीएम द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

रोहतास।जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में आज अल्पसंख्यक कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति एवं कार्यान्वयन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं यथा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना 'संबल ',UDID परियोजना,अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना, अल्पसंख्यक मेधावृति योजना इत्यादि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर लंबित आवेदनों को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) से समन्वय स्थापित कर अविलंब अग्रसारित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक विलंब न हो।

जिला पदाधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में आम लोगों एवं पात्र लाभुकों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकें।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन तथा योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक में विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं यथा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना 'संबल ',UDID परियोजना,अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना, अल्पसंख्यक मेधावृति योजना इत्यादि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर लंबित आवेदनों को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) से समन्वय स्थापित कर अविलंब अग्रसारित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक विलंब न हो।

जिला पदाधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में आम लोगों एवं पात्र लाभुकों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकें।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन तथा योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट