पितृपक्ष मेला में एनसीसी कैडेटों ने संभाली सेवा की कमान
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 27, 2026
- 7 views
विष्णुपद मंदिर पहुंचे पिंडदानियों की निस्वार्थ भाव से कर रहे सेवा, श्रद्धालुओं की सुविधा में जुटे कैडेट
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के अवसर पर विष्णुपद मंदिर में देश-विदेश से पहुंचे पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा में 27 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट निस्वार्थ भाव से जुटे हुए हैं। कैडेटों द्वारा विष्णुपद परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
एनसीसी कैडेट श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर तक पहुंचने, भीड़ के बीच सुरक्षित आवागमन तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे हैं। सेवा कार्य के दौरान कैडेटों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना देखने को मिल रही है।
कैडेटों ने कहा कि पितृपक्ष मेला में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पिंडदानियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। एनसीसी का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना विकसित करना है। सेवा कार्य के माध्यम से कैडेट इसी भावना को धरातल पर उतार रहे हैं।


रिपोर्टर