डीएम ने डेयरी प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण


200 बकरियों के Goat Farm और 30 टन मिल्क पाउडर प्लांट का लिया जायजा


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास।जिलाधिकारी, रोहतास ने आज शाहाबाद दुग्ध संघ, आरा की इकाई रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट, डेहरी का भ्रमण कर विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की।


भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने डेयरी परिसर में प्रस्तावित *बकरी पालन केंद्र (Goat Farm)* की योजना की समीक्षा की। इसके तहत लगभग 200 बकरियों के पालन और उनके दूध के संग्रहण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं विपणन पर चर्चा हुई। उन्होंने पशुपालकों को दूध के भुगतान की राशि DAT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजने की व्यवस्था की भी जानकारी ली।


जिलाधिकारी ने जिले में *नई दुग्ध समितियों के गठन*, अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को सहकारी समितियों से जोड़ने और दुग्ध संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिया।


इसके साथ ही परिसर में निर्माणाधीन *30 मीट्रिक टन क्षमता वाले मिल्क पाउडर प्लांट* का भी निरीक्षण किया और इसकी प्रगति व उपयोगिता के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने डेयरी के विभिन्न अनुभागों में बन रहे दूध एवं दुग्ध उत्पादों के उत्पादन, पैकेजिंग और गुणवत्ता का भी अवलोकन किया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राज, शाहाबाद दुग्ध संघ के प्रबंध निदेशक श्री अमित कुमार सुमन, रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट के मुख्य कार्यपालक श्री आनंद अमित सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट