पाली में राजद नेताके निधन पर शोक सभा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 16, 2026
- 5 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।राजद के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को पाली में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
वक्ताओं ने कहा कि सत्येंद्र सिंह यादव एक सरल, सहज और मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
शोक सभा में राजद प्रत्याशी रहे गुड्डू चन्द्रवंशी, अनुमंडल विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय उर्फ मुटुर पाण्डेय, ददन सिंह, अमित सिंह, रमन सिंह, पूर्व पार्षद तपेश्वर सिंह, पूर्व जिला परिषद महेंद्र सिंह, पार्षद मंजू देवी, भाजपा नेता कालेन्द्र प्रताप वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


रिपोर्टर