कार्यपालक सहायकों की बैठक में अनुमंडल कार्यकारिणी का गठन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 06, 2026
- 21 views
रोहतास। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ, जिला इकाई रोहतास के नेतृत्व में रविवार को अनुमंडल कार्यालय बिक्रमगंज के सभागार में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा कार्यपालक सहायकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान कार्यपालक सहायकों की समस्याओं, उनके समाधान के लिए संगठनात्मक स्तर पर प्रभावी पहल तथा आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। संगठन को प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अनुमंडल कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया।जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रखंड और अनुमंडल स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी मो. आदिल खान ने कहा कि संगठन की आगामी गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने और सभी कार्यपालक सहायकों को एकजुट रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।बैठक में उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से मुकेश कुमार को अनुमंडल अध्यक्ष एवं आशीष उपाध्याय को अनुमंडल सचिव चुना गया। इसके अलावा विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्षों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। इनमें बिक्रमगंज से मनीष कुमार, दावथ से पप्पू चौरसिया, दिनारा से मुकेश कुमार, संझौली से अजित कुमार, काराकाट से उदय कुमार, राजपुर से हरी ओम भास्कर, नासरीगंज से विष्णु कुमार एवं सूर्यपुरा से पूजा कुमारी शामिल हैं।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित कार्यपालक सहायकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अनुमंडल अध्यक्ष एवं सचिव ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती तथा कार्यपालक सहायकों के हितों के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और एकजुटता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यपालक सहायकों की समस्याओं को उचित मंच तक मजबूती से पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा कार्यपालक सहायकों के हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मदन कुमार सिंह, मुकेश पाण्डेय, गणेश कुमार, प्रदीप कुमार, विवेक विशाल सहित बिक्रमगंज अनुमंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायक मौजूद रहे।


रिपोर्टर