वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर 44वीं वाहिनी एसएसबी में सामूहिक गायन, गूंजा राष्ट्रप्रेम का स्वर

अखिल भारतीय समाचार टीम

बिहार---- पश्चिमी चंपारण जिले नरकटियागंज। 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नरकटियागंज में कार्यवाहक कमांडेंट श्री गोविन्द कुमार ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर तीसरे चरण के तहत सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ में निहित अनंत राष्ट्रप्रेम हमें ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और सामूहिक संकल्प के साथ नए भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के दौरान वाहिनी मुख्यालय एवं सभी सीमा चौकियों पर अधिकारियों और जवानों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का सस्वर गायन किया। इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में भी सामूहिक गायन कराया गया।

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ को राष्ट्रव्यापी जन-उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश की इस गौरवशाली विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में 44वीं वाहिनी के उप कमांडेंट श्री सशिन शर्मा, सहायक कमांडेंट (संचार) श्री रियास पी., निरीक्षक (सामान्य) पवन कुमार, निरीक्षक (सामान्य) बलवीर राम सहित अधीनस्थ अधिकारी, जवान, सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों ने भाग लिया

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट